कोरोना पॉजिटिव मिलने पर देहरादून में 8 नए कन्टेंनमेंट जोन
देहरादून। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने पर सोमवार को देहरादून शहर में 8 नए कन्टेंनमेंट जोन बनाए गए हैं। यह 8 क्षेत्र 14 दिन के लिए सील कर दिए गए हैं। यहां पूरी तरह लॉक डाउन रहेगा। जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी किए हैं।
श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रा स्थित ग्राम कारगी चांदचक रोड निकट डाॅक्टर बंगाली, आरकेडिया ग्रान्ट के मजरा श्यामपुर, 87 नई बस्ती नदी रिस्पना वर्कशाप रिस्पना पुल, सचिवालय काॅलोनी केदारपुर, 232 गढीकैन्ट, केशव रोड लक्ष्मण चौज, लोअर नेहरूग्राम निकट हिमपुत्र जिम (नेहरूग्राम प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र) और आईएचएम गढीकैन्ट में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाये गए हैं। जनहित में सुरक्षा उपाय अपनाते हुए उक्त 8 क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों, बाजारों भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी अनुरोध किया है।
