डॉ गिरीश पांडेय अध्यक्ष और डॉ दीपशिखा बनी संस्कृत विद्यालय/महाविद्यालय शिक्षक संघ की मंत्री
देहरादून। संस्कृत विद्यालय/महाविद्यालय शिक्षक संघ जनपद देहरादून की नई कार्यकारिणी का सोमवार गठन हो गया। डॉ गिरीश चन्द्र पांडेय अध्यक्ष और डॉ दीप शिखा जनपद मंत्री चुनी गई है।
चुनाव प्रभारी सुनील दत्त बिजल्वाण ने सोमवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष पद पर डॉ गिरीश चन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष- वृजेश सयाना, मन्त्री डॉ दीपशिखा, संगठन मंत्री डॉ मनीषा भंडारी और कोषाध्यक्ष पद पर डॉ सीमा बिजल्वाण को विजयी घोषित किया गया। जनपद देहरादून की नाव निर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2020 से 2023 तक काम करेगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि एक प्रत्याशी शान्ति प्रसाद डंगवाल का शुल्क जमा हुआ। लेकिन, उनका किसी भी पद के लिए नामांकन पत्र नहीं मिला। सभी पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया व्हाट्सएप के माध्यम से की गई। जनपद की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामभूषण बिजल्वाण ने शुभकामनाएं दी।
