तो उत्तराखंड जीत रहा कोरोना से जंग, आज मिले 296 पॉजिटिव, राज्य में आंकड़ा हुआ 55347
-देहरादून में सबसे ज्यादा 108 मरीज मिले, जबकि, टिहरी में सबसे कम केवल एक मरीज मिला
देहरादून। उत्तराखंड में गत कुछ दिनों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या काफी कम हुई है। निरंतर पॉजिटिव की संख्या घट रही है। इससे लग रहा है कि शायद उत्तराखंड कोरोना से जंग जीत रहा है। सोमवार को मात्र 296 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज चिन्हित हुए हैं, जो कि सुखद है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 55347 हो गई है। देहरादून में सबसे ज्यादा 108 नये मरीज चिन्हित हुए हैं। जबकि, टिहरी गढ़वाल में सबसे कम केवल 01 नया मरीज मिला। हालांकि, कोरोना वायरस संक्रमण से आज 15 लोगों की मौत भी हुई है।
उत्तराखंड में वर्तमान में 6976 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 47306 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 762 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। जबकि, 11298 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 108, अल्मोड़ा 19, बागेश्वर 04, चमोली में 09, चम्पावत में 31, हरिद्वार में 26, नैनीताल में 31, पौड़ी गढ़वाल में 11, पिथौरागढ़ में 10, रुद्रप्रयाग में 06, टिहरी गढ़वाल में 01, ऊधमसिंहनगर 16 और उत्तरकाशी में 23 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।
