Fri. Aug 28th, 2026

देहरादून में आज बने दो नए कन्टेंनमेंट जोन, प्रशासन के किया सील

-प्रशासन ने किया 14 दिन के लिए सील, जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जारी किए आदेश

देहरादून। नगर निगम देहरादून में सोमवार को 2 नए कन्टेंनमेंट जोन बनाए गए हैं। प्रशासन ने इन्हें 14, दिन के लिए सील कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्र में स्थित 30-ए राजपुर रोड/क्रास रोड और सिद्धार्थ एन्कलेव जीएमएस रोड में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाये गए हैं। इसलिए जनहित में सुरक्षा के उपाय अपनाते हुए क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।

इन क्षेत्रों को किया कन्टेंनमेंट जोन से मुक्त

जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम-देहरादून के टीएचडीसी कालोनी अजबपुरकला स्थित विजय बहुगुणा टीएचडीसी कालोनी, 24/21/1 बंगाली मौहल्ला, टीएचडीसी कालोनी अजबपुरकला और चमन विहार फेज-2 लेन नम्बर-3 निकट आईटीबी रोड को कन्टेंनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाये गए थे, इसलिए उक्त क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया था। उक्त क्षेत्रों में 14 दिनों तक एक्टिव सर्विलांस किया गया। सर्विलांस के दौरान किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण नहीं पाये गये। सीएमओ की संस्तुति पर उक्त 4 क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *