Fri. Aug 28th, 2026

सचिवालय से बुरी ख़बर, एक आईएएस का हुआ निधन

 

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय के लिए सोमवार की बुरी ख़बर अाई। उच्च शिक्षा प्रभारी सचिव (आईएसएस) अशोक कुमार का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके निधन पर शोक जताया है।

गौरतलब है कि अशोक कुमार कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और काफी समय से इलाज करवा रहे थे। पिछले दिनों वह फिर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां सोमवार को उनका देहांत हो गया। उनकी मौत की सूचना के बाद सचिवालय में माहौल गमगीन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *