Fri. May 17th, 2024

बालिका निकेतन से फरार किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफतार

देहरादून। बालिका निकेतन केदारपुरम देहरादून से फरार नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग को पुलिस ने कल यानी 25 मई को रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया था।
बालिका निकेतन केदारपुरम की अधीक्षक बीना डबराल की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग को बरामद किया था। नाबालिग ने बताया था कि हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर उसके साथ दुष्कर्म किया। सोमवार को नेहरू कालोनी थाने के उप निरीक्षक आशीष रावत व महिला उप निरीक्षक नीमा रावत ने नाबालिग को विश्वास में लेकर उससे दोबारा बात की। नाबालिग ने बताया कि दुष्कर्म करने वाले ने उसे अपना नाम, पता बताया और मोबाइल नंबर भी दिया। आरोपी ने उसे दिल्ली भेजने व रुपए देने की बात कहकर दुष्कर्म किया था। लेकिन दूसरे दिन उसने रुपए न होने की बात कहकर उसे दिल्ली भेजने से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी के नंबर की डिटेल निकालकर जांच की। साथ ही बस्ती में मुखबिर के माध्यम से तलाश की। उसे बस्ती से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने दुष्कर्म करने की बात कबूल की। नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी विधि विवादित किशोर है। उसे बाल न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जबकि, नाबालिग किशोरी के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *