Thu. Apr 23rd, 2026

घर की घिसाई करते समय लगा करंट, दो घरों के चिराग बुझे

देहरादून। नए बन रहे घर में घिसाई करते समय करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों उत्तर-प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले थे। वर्तमान में वह देहरादून के पटेल नगर में रह रहे थे।
मिली जानकारी ने अनुसार कौलागढ़ के शान्ति विहार में एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय दो मजदूरों को करंट लग गया। सूचना पर कैंट थाना प्रभारी तत्काल पुलिस बल के साथ मौकै पर पहुंचे। दोनों मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अखिल वर्मा उर्फ नन्हे (20) पुत्र रामस्वरूप वर्मा निवासी भारतपुर बिलसंडा पीलीभीत और छोटू (25) निवासी भारतपुर बिलसंडा पीलीभीत के रूप में हुई। वर्तमान में दोनों पटेल नगर देहरादून में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है, उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *