Thu. Apr 23rd, 2026

रेडक्रॉस सोसायटी देहरादून के सचिव बने सुभाष चौहान, अनिल वर्मा उपाध्यक्ष

देहरादून। जिला रेड क्रॉस शाखा देहरादून के सचिव पर सुभाष सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है। जबकि, उपाध्यक्ष पर पर अनिल वर्मा की ताजपोशी हुई है। गुरुवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई। उनकी नियुक्ति जून 2021 तक के लिए हुई है।
सोसायटी की जिला कोषाध्यक्ष कल्पना बिष्ट के आवास पर देहरादून शाखा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सोसायटी की देहरादून शाखा के चेयरमैन डॉ एमएस अंसारी ने की। सुभाष चौहान ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी सदैव सेवा भव से कार्य करती रही है। वह सोसायटी के उद्देश्यों के लिए काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *