Thu. Sep 3rd, 2026

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अल्मोड़ा जनपद में किया पौधरोपण, अस्कोट से आराकोट तक हरेला यात्रा जारी

देहरादून। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे अस्कोट से आराकोट (हरेला कार्यक्रम) के नवें दिन अल्मोड़ा पहुंचे। उन्होंने जनपद के विभिन्न विकासखंडों के स्कूल कालेजों में पौधरोपण किया। साथ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और पौधरोपण के लिए भी प्रेरित किया।
मंगलवार को शिक्षा मंत्री ने अल्मोड़ा जनपद के विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज झड़गांव, राजकीय इंटर कॉलेज देवायल, राजकीय इंटर कॉलेज मानिला में पौधरोपण किया। विकासखंड स्याल्दे के राजकीय इंटर कॉलेज नैल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बद्रीदत्त कांडपाल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्याल्दे, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चचरोटी, विकासखंड भिकियासैंण के राजकीय इंटर कॉलेज नौला, विकासखंड चौखुटिया के राजकीय इंटर कॉलेज मासी, राजकीय इंटर कॉलेज पटलगांव, राजकीय इंटर कॉलेज चौखुटिया, विकासखंड द्वाराहाट के राजकीय इंटर कॉलेज द्वाराहाट में पौधरोपण किया। इस दौरान सल्ट के विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना और द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *