Mon. Apr 20th, 2026

पुलिस की बेरहमी का वीडियो हुआ वायरल, डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को किया निलंबित

जनपद चमोली के जोशीमठ का मामला। शराब की ओवर रेटिंग का विरोध करने पर पुलिस ने पीटा

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सोशल मीडिया पर जोशीमठ (चमोली) में पुलिस कर्मियों के मारपीट करने के वीडियो का संज्ञान लेते हुए घटना में शामिल पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। घटना की जांच के लिए एसएसपी चमोली को निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के जोशमीठ थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन लोगों को डंडों से बेरहमी से पीटा। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद घटना के विरोध में व्यापारी थाने पहुंचे। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मौके पर शराब की ओवर रेटिंग का विरोध किया जा रहा था। जबकि, पुलिस का आरोप है कि तीनों हंगामा कर रहे थे।

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों को निलंबित नहीं किया गया तो वह हड़ताल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *