पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दिल्ली एम्स के लिए रवाना, कल पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव
-आज सुबह दून अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे। डॉक्टर्स ने दिल्ली शिफ्ट होने की दी सलाह
शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की रिपोर्ट कल कोरोना पॉजिटिव आई थी। आज उन्हें एम्स दिल्ली में शिफ्ट किया जा रहा है। दरअसल, आज सुबह रावत दून अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें दिल्ली शिफ्ट होने की सलाह दी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कल सोशल मीडिया के माध्यम के खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।

