Tue. Jun 2nd, 2026

रुद्रप्रयाग के 23 गांवों को विस्थापन की दरकार, जल्द करो सरकार

देहरादून। रुद्रप्रयाग जनपद के 23 गांव आपदा के कारण खतरे की जद में हैं। इनके विस्थापन की मांग जन अधिकार मंच रुद्रप्रयाग ने की है। इस संबंध में मंच ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह को ज्ञापन भेजा गया है।
मंच की ओर से कहा गया है कि सिरवाड़ी बांगर के साथी अन्य 23 गांवों को विस्थापित किया जाना बहुत जरूरी है। सरकार इनके विस्थापन के लिए धनराशि जारी करे ताकि जल्द से जल्द विस्थापन हो और आपदा के खतरे से लोगों को बचाया जा सके। जन अधिकार मंच मोहित डिमरी ने बताया कि जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि सिरवाड़ी सहित अन्य 23 गांवों में किसी बड़ी अनहोनी से पहले उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाना जरूरी है। सरकार व शासन गंभीरता को देखते हुए तत्काल इस पर कार्रवाई करे। भविष्य में इन गांवों में आपदा के कारण जान माल नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार व शासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *