Fri. May 17th, 2024

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने क्षेत्रवासियों के साथ मनाई इगास, किया झिदा नृत्य

– मां भवानी से की प्रार्थना…खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़ा, दि ज्योला निशाण चढूलो तेरा दरबारा।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने अपने संतोष नगर गूलरभोज आवास पर क्षेत्रवासियों के साथ ‘इगास बग्वाल’ (बूढ़ी दिवाली) मनाई। उन्होंने
क्षेत्रवासियों के साथ हर्षोल्लास से झोड़ा नृत्य किया।

पांडेय ने कहा कि हमारी संस्कृति से जुड़े हैं हमारे संस्कार, हमारे उत्कृष्ट नृत्य जो भीतर तक छूकर मर्म भाव उत्पन्न करते हैं। देश समाज में प्रेम, प्रसन्नता, उत्साह, उमंग और सामूहिक सहभागिता से रहने की सीख देते हैं। हम मिलकर अपनी संस्कृति को निरंतरता प्रदान करे। अपने सभी लोक पर्व अपनत्व के साथ मनाये। उन्होंने प्रदेशवासियों को ‘इगास बग्वाल’ (बूढ़ी दिवाली) की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *