Wed. Apr 22nd, 2026

टिहरी बांध विस्थापितों ने धूमधाम से मनाई इगास बग्वाल

-टिहरी बांध ग्रामीण मूल विस्थापित विकास समिति ने किया आयोजन। सामुदायिक भवन टी-एस्टेट बंजारावाला में सबने मिलकर खेले भैलो

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। टिहरी बांध ग्रामीण मूल विस्थापित विकास समिति ने रविवार को इगास बग्वाल पर कार्यक्रम का आयोजन किया। सामुदायिक भवन टी एस्टेट बंजारावाला में आयोजित कार्यक्रम में विस्थापितों ने मिलकर भैलो खेते। महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में शिरकत की।

इगास बग्वाल का कार्यक्रम पूरी तरह पारंपरिक रूप में मनाया गया। शाम को महिलाओं ने बग्वाल का मुख्य पकवान उड़द के पकौड़े बनाए। पकोड़ों का स्वाद लेने के बाद बग्वाल के मुख्य कार्यक्रम भैलो खेले गए। घंटों चले भैलों खेलने के कार्यक्रम का सभी ने जमकर लुत्फ उठाया। नई पीढ़ी के बच्चे अपनी परंपरा से रूबरू हुए। उनके लिए भैलों नया था, उन्होंने भी जमकर भैलो खेले।

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह असवाल व सचिव आरएस राणा ने कहा कि इगास बग्वाल का आयोजन अपनी परंपराओं से जुड़े रहने का अच्छा माध्यम है, यह अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का सुखद अहसास है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों को समस्याओं को उठाने, उनका समाधान कराने और अपनी परंपराओं से जुड़े आयोजन निरंतर किए जाएंगे।

इगास बग्वाल में विनीत राणा, एलपी घिल्डियाल, कवि/पत्रकार वीरेंद्र डंगवाल “पार्थ”, ज्योति प्रसाद डंगवाल, भाजपा नेता वीर सिंह पंवार, पूरण सिंह, पार्षद गिरीश भद्री, ऋषि सिंह राणा, कुलदीप पंवार, सुकेश सकलानी,गिरिराज उनियाल, पारस पार्थ, विभू राणा आदि ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *