Sat. Nov 7th, 2026

आईसीटी पुरस्कार के लिए शिक्षकों को आवेदन का मौका, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

देहरादून। राष्ट्रीय स्तर पर आईसीटी पुरस्कार के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शिक्षक 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विभाग की ओर से दुबे के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
आईसीटी (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) पुरस्कार ऐसे शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया जाता है। जिन्होंने शिक्षण के दौरान इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया हो। वर्तमान में राष्ट्रीय आईसीटी पुरस्कार 2018 व 2019 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। भारत सरकार की ओर से ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल बनाया गया है। संबंधित शिक्षकों को इसी पोर्टल (http://ictaward.ncert.gov.in) पर आवेदन करना होगा। अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान डॉ मुकुल कुमार सती ने बताया कि आईसीटी पुरस्कार के लिए जिन शिक्षकों के जिला शिक्षा अधिकारी या मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवेदन पत्र दिया था, उन्हें भी ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कोई शिक्षक पुरस्कार के आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी किसी कार्यालय में नहीं भेजेगा। ऑनलाइन मिले आवेदन को राज्य स्तरीय कमेटी शार्ट लिस्ट करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *