Thu. Sep 3rd, 2026

शनिवार रात की मूसलाधार बारिश से शहर हुआ पानी… पानी, भारी नुक़सान,

देहरादून। शनिवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण शहर पानी पानी हो गया। शहर में कई इलाकों में पानी भर गया। घरों में पानी घुसने से परेशान लोगों ने जिला प्रशासन व पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मदद मांगी। लेकिन, लोगों को मदद नहीं मिल पाई। हालांकि, प्रशासन अब प्रभावित क्षेत्रों में नुक़सान का जायजा लेगा। मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है।
शनिवार की दिनभर रुक रुककर बारिश होती रही। लेकिन, देर रात जब लोग सोने की तैयारी कर रहे थे तो मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे शहरभर में पानी ही पानी हो गया। नगर निगम की पोल तो रिमझिम बारिश में ही खुल जाती है। मूसलाधार बारिश ने तो नगर निगम के सभी दावे डुबोकर रख दिए।
मात्र 15-20 मिनिट में देखते ही देखते प्रिंस चौक, गांधी रोड, रेलवे स्टेशन, लक्खीबाग, हरिद्वार रोड तालाब बन गए। वहीं, घंटाघर, पल्टन बाजार, पटेलनगर, निरांजपुर, आइएसबीटी, टीएचडीसी कालोनी देहराखास, पामसिटी, बंजारावाला, मोथरोवाला, कारगी चौक सहित अन्य इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। टीएचडीसी कालोनी देहरा खास, गोविंद गढ़ और मोरोवाला में बारिश ने भारी कहर बरपाया। इन क्षेत्रों में बाइक पूरी की पूरी पानी में डूब गई तो करें भी आधी आधी डूब गई। कई घरों में 4-5 फिट तक पानी भर गया। उधर, मौसम विभाग ने आज भी बारिश की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *