Thu. Sep 3rd, 2026

गाइए तिरंगे वाला गान आज शान से…जय हिन्द जय भारत

एक छंद मां भारती के नाम

वीरेन्द्र डंगवाल “पार्थ”
कवि/पत्रकार, देहरादून
9412937280,7906483038
———————————————–

पावनी मां भारती के, आंचल की छांव मिली
कम नहीं मानिए ये, किसी वरदान से।

आराधक हैं जी हम, बरगद पीपल के
सनातन परंपरा, में जीते सम्मान से।

सीख दी थी दुनिया को, सदियों ही पहले जी
परिचित अपने हैं, पुरखों के ज्ञान से।

पीढ़ी दर पीढ़ी रखी, संजोकर माटी यह
गाइए तिरंगे वाला, गान आज शान से।।

———————————————-
आपको स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं…. जय हिन्द जय भारत
———————————————–

सर्वाधिकार सुरक्षित।
प्रकाशित…..15/08/2020
नोट: 1. उक्त रचना को कॉपी कर अपनी पुस्तक, पोर्टल, व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, ट्विटर व अन्य किसी माध्यम पर प्रकाशित करना दंडनीय अपराध है।

2. “शब्द रथ” न्यूज पोर्टल का लिंक आप शेयर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *