Thu. Sep 3rd, 2026

रेडक्रास सोसायटी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को दिये मास्क व ग्लब्स, चलाया जागरूकता अभियान

देहरादून। भारतीय रेडक्रास सोसायटी उत्तराखंड के राज्य प्रतिनिधि सुभाष सिंह चौहान ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया। सोसायटी की देहरादून शाखा की कोषाध्यक्ष कल्पना बिष्ट के सहयोग से अभियान व मास्क, सैनेटाइजर, ग्लब्स व किट बांटी गई।
चौहान ने बताया कि रेडक्रास सोसायटी के वालिंटियर व मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य मार्च से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रहे हैं। गुरुवार को सोसायटी ने राजपुर के शहंशाही आश्रम से मसूरी रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के निवास तक जागरूकता अभियान चलाया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सोसायटी के सदस्यों ने मास्क, सैनेटाइजर व ग्लब्स सेट दिए। रावत ने सोसायटी के काम की सराहना की।चौहान ने बताया कि गुरुवार को जरूरतमंदों को 100 मास्क,70 ग्लब्स,10 सैनेटाइजर बांटे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *