उत्तरकाशी में आज सबसे अधिक 66 कोरोना पॉजीटिव, आंकड़ा 8254
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम होने के बजाय निरंतर बढ़ रहे है। बुधवार को 246 नए संक्रमित चिन्हित हुए। उत्तरकाशी में सबसे अधिक 66 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8254 पहुंच गया है।
उत्तराखंड में वर्तमान में 2885 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 5233 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 98 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। 9559 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीज
देहरादून में 47, अल्मोड़ा में 2, बागेश्वर 1, चमोली में 2, चम्पावत में 1, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 10, पौड़ी गढ़वाल में 9, रुद्रप्रयाग में 6, टिहरी गढ़वाल में 5 और उत्तरकाशी में 66 मरीज चिन्हित हुआ है।
