उत्तराखंड में 10 हजारी हुआ कोरोना, कुल 10021..आज 389
देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को भी कोरोना वायरस संक्रमण से राहत नहीं मिली। आज 389 नए संक्रमण के मामले चिन्हित हुए। सबसे अधिक हरिद्वार में 178 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि, ऊधम सिंह नगर में 110 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10021पहुंच गया है।
उत्तराखंड में वर्तमान में 3547 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 6301 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 134 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। 10630 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीज
देहरादून में 41, अल्मोड़ा 6, बागेश्वर 0, चमोली में 6, चम्पावत में 3, हरिद्वार में 178, नैनीताल में 25, पौड़ी गढ़वाल में 0, पिथौरागढ़ में 10, रुद्रप्रयाग में 1, टिहरी गढ़वाल में 7, ऊधम सिंह नगर 110 और उत्तरकाशी में 2 मरीज चिन्हित हुए हैं।
