Sat. Jun 6th, 2026

मोदी कैबिनेट का विस्तार, उत्तराखंड से अजय भट्ट को मिली जगह, देखिए मंत्रियों की सूची

-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार किया। नए मंत्रियों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई।

शब्द रथ न्यूज,ब्यूरो (shabd rath news)। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार किया। नए मंत्रियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई। इन में 15 कैबिनेट मंत्री और 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। उत्तराखंड से अजय भट्ट को राज्य मंत्री के रूप में मोदी कैबिनेट में जगह मिली है।

शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया। सबसे पहले नारायण राणे और सबसे अंत में निशित प्रामाणिक ने शपथ ली।

शपथ ग्रहण से पहले नए नए मंत्रियों को प्रधानमंत्री आवास में संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल इन्होंने ली शपथ

कैबिनेट मंत्री

नारायण राणे, महाराष्ट्र
सर्वानंद सोनोवाल, असम
डॉ वीरेंद्र कुमार, मध्य प्रदेश
ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश
रामचन्द्र प्रसाद सिंह, बिहार
अश्विनी वैष्णव, उड़ीसा
पशुपति नाथ पारस, बिहार
किरण रिजिजू, अरूणांचल प्रदेश
राम कुमार सिंह, बिहार
हरदीप सिंह पुरी, पंजाब
मनसुख मंडाविया, गुजरात
भूपेंद्र यादव, राजस्थान
पुरुषोत्तम रूपाला, गुजरात
जी किशन रेड्डी, तेलंगाना
अनुराग ठाकुर, हिमाचल

राज्य मंत्री

पंकज चौधरी, उत्तर प्रदेश
अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश
एसपी बघेल, उत्तर प्रदेश
राजीव चंद्रशेखर, कर्नाटक
शोभा करंदलाजे, कर्नाटक
भानु प्रताप सिंह वर्मा, उत्तर प्रदेश
दर्शाना विक्रम जर दोश, गुजरात
मीनाक्षी लेखी, दिल्ली
अन्नपूर्णा देवी, झारखंड
ए नारायणस्वामी, कर्नाटक
कौशल किशोर, उत्तर प्रदेश
अजय भट्ट, उत्तराखंड
बीएल वर्मा, उत्तर प्रदेश
अजय कुमार, उत्तर प्रदेश
देव सिंह चौहान, गुजरात
भगवंत खुबा, कर्नाटक
कपिल पाटिल, महाराष्ट्र
प्रतिमा भौमिक, त्रिपुरा
डॉ सुभाष सरकार, पश्चिम बंगाल
डॉ भगवत किशन राव कराड, महाराष्ट्र
राजकुमार रंजन सिंह, मणिपुर
डॉ भारती प्रवीण पवार, महाराष्ट्र
विशे श्वर कुडू, उड़ीसा
शांतनु ठाकुर, पश्चिम बंगाल
डॉ मुंजपरा महेंद्र भाई, गुजरात
जॉन बारला, पश्चिम बंगाल
डॉ एल मुरगन, तमिलनाडु
निशित प्रामाणिक, पश्चिम बंगाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *