Fri. Apr 24th, 2026

उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन के लिए अमित शाह और राजनाथ बने पर्यवेक्षक

-सभी राज्यों में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की घोषणा कर दी गई है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड समेत चार राज्यों में भाजपा को मिली जीत के साथ ही सरकार गठन पर मंथन तेज हो गया है। सभी राज्यों में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की घोषणा कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश में प्रचंड और ऐतिहासिक जीत के साथ लौटी भाजपा के विधायकों के नए नेता के चुनाव के लिए गृहमंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। यहां पर पार्टी के उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सहायक पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। उत्तराखंड के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। विदेश मंत्री मीनाक्षी लेखी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *