Thu. Sep 3rd, 2026

योगेश राघव को इंडिया स्टार इंडिपेंडेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस पर वरिष्ठ समाज सेवी योगेश राघव को इंडिया स्टार इंडिपेंडेंट अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। राघव को इससे पूर्व भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड ने भानियावाला देहरादून निवासी योगेश राघव को कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाजसेवा एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मान हेतु चयनित किया गया।
वैश्विक महामारी कोरोना काल में सैकडों जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए भी उन्हें कई संस्थाओं व संगठनों ने कोरोना योद्धा के सम्मान से भी पुरस्कृत किया है। राघव हमेशा क्षेत्र की जनता और जनहित के कार्यों के लिए आवाज़ बुलन्द करते हुए सक्रिय रहते हैं। वह अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्यो के लिए सदैव चर्चा में रहते हैं।
योगेश राघव ने कहा कि वह समाज के उत्थान व जनहित में कार्य करते रहे हैं। उन्होंने स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम का आभार व्यक्त किया। राघव को सम्मान मिलने पर सुनील नेगी, सुनील भंडारी, राजेन्द्र नेगी, मीनू शुक्ला, ममता, पूजा, पूनम चौहान, रजनी नेगी, लक्ष्मी रावत, नरेन्द्र सजवाण, प्रमोद गाराकोटी, शैलेन्द्र नेगी, अर्जुन शर्मा, उदय सिंह, सुशान्त अग्रवाल, बलवीर सिंह ने खुशी का इजहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *