Fri. Sep 4th, 2026

पुष्पा जोशी ‘प्राकाम्य’ के होली पर दोहे.. रंग प्रथम अर्पित करूँ, प्रथम पूज्य देवेश

पुष्पा जोशी ‘प्राकाम्य’
उद्यम सिंह नगर, उत्तराखंड
————————————————–

होली पर दोहे

रंग प्रथम अर्पित करूँ, प्रथम पूज्य देवेश।
फाग मनाने आइये, हरि-हर-ब्रह्मा देश।।०१।।

सारे देवी-देवता, आमंत्रित कर धाम।
रंग-पुष्प अर्पित करूँ, सादर करूँ प्रणाम।।०२।।

सकल सृष्टि को हो विनत, सादर करूँ प्रणाम।
लगा भाल कुंकुम तिलक, बोलूँ सीता-राम।।०३।।

रंग-भंग मत कर सके, होली में हुड़दंग।।
होली मिलकर खेलिए, चढ़ें प्रेम के रंग।।०५।।

होली की शुभकामना, और बधाई साथ।
सिर पर सबके ही रहे, परमपिता का हाथ।।०५।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *