Fri. May 17th, 2024

यूपी का मैदान छोड़कर भाग रहे राहुल और सोनिया गांधी : दयाशंकर सिंह

परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया में विपक्ष पर हमला बोला। सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस डरी हुई है। यूपी का मैदान छोड़कर राहुल और सोनिया गांधी भाग रहे हैं।

यूपी के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार देर शाम को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता यूपी का मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। कांग्रेस आजादी के बाद देश में सबसे ज्यादा सत्ता में रही है। राहुल गांधी और सोनिया कांग्रेस के सबसे बड़े नेता हैं।

कहा कि यूपी में 80 लोकसभा सीट है। देश के 10 राज्यों में जितनी लोकसभा सीट होती हैं उतनी सिर्फ यूपी में है। राहुल गांधी केरल से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं तो सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी का आत्मविश्वास गायब हो चुका है। कांग्रेस गठबंधन नरेंद्र मोदी के सामने टिक नहीं पाएगा। मोदी की सुनामी बह रही है। राज्यमंत्री ने कहा कि एकमात्र कांग्रेस की सीट रायबरेली थी, जिस पर सोनिया गांधी चुनाव लड़ती थी। इस बार कांग्रेस यूपी में शून्य होने जा रही है। गांधी परिवार हार से डरा हुआ है। प्रियंका गांधी को भी यूपी से लड़ने में आत्मविश्वास नहीं आ रहा है। यूपी में 80 सीट बीजेपी जीत रही है। परिवहन मंत्री ओमप्रकाश राजभर की ओर से दिए गए बयानों का बचाव करते उन्होंने कहा कि सभी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दलित वंचितों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *