Thu. Sep 3rd, 2026

प्रेमनगर में गिरी दुकानें, सड़क चौड़ीकरण के कारण आई थी खतरे की जद में

देहरादून। शनिवार रात को हुई भारी बारिश के कारण रविवार की सुबह प्रेमनगर में कुछ दुकानें भी भरभराकर गिर गई। इसमें किसी व्यक्ति को नुक़सान नहीं हुआ है। लेकिन, संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है।
प्रेमनगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके लिए क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया था। साथ ही चकराता रोड के ऊपर छोटी सी पहाड़ी पर भी कटान किया गया था। इससे कई दुकानें खतरे की जद में आ गई थी। जो दुकानें गिरी है उनका आधा हिस्सा पहले से ही टूटा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *