Sat. Sep 5th, 2026

बाबा रामदेव अयोध्या के लिए रवाना, राम मंदिर भूमि पूजन में होंगे शामिल

देहरादून। अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाबा रामदेव रवाना हो गए हैं। बाबा रामदेव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अयोध्या रवाना होने की जानकारी दी। वहीं, अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन शुरू हो चुका है। मंगलवार सुबह 8 बजे से राम अर्चना के साथ हनुमान गढ़ी में पूजा शुरू हुई। बुधवार 5 अगस्त को भूमि पूजन का कार्यक्रम है। इसमें प्रधानमन्त्री नरेंद्र पीएम मोदी शामिल होंगे। मोदी मंदिर की नीव में पहली ईंट रखेंगे। मोदी 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे। भूमि पूजन के बाद मोदी रामलला के दर्शन भी करेंगे और ‘पारिजात’ पौध का रोपण भी करेंगे।

4 चरण में संपन्न होती है रमार्चा पूजा

पहले में- भगवान राम को छोड़ अन्य सभी देवताओं की पूजा होती है।

दूसरे में- अयोध्या के साथ नल, नील, सुग्रीव की पूजा।

तीसरे में- राजा दशरथ और उनकी पत्नियों, भगवान राम के तीनों भाई और उनकी पत्नियों के साथ ही हनुमान भी पूजे जाते हैं।

चौथे चरण में- भगवान राम की पूजा होती है।

11 पुजारी कर रहे पूजा

‘भूमि पूजन’ से एक दिन पहले मंगलवार सुबह को ‘रामार्चा’ पूजा शुरू हुई। रामार्चा पूजा जिसमें राम कथा और राम धुन का पाठ शामिल है, की अगुवाई वाराणसी व अयोध्या के 11 पुजारी कर रहे हैं। राम जन्मभूमि परिसर में छह से सात घंटे तक पूजा जारी रहेगी। हनुमान गढ़ी मंदिर में भगवान हनुमान के ‘पताका’ (ध्वज) की विशेष पूजा भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *