Thu. Sep 3rd, 2026

देहरादून मसूरी मार्ग आज से बंद, कब खुलेगा पता नहीं

देहरादून। बारिश के कारण भूस्खलन की जद में आने से देहरादून-मसूरी मार्ग बंद किया जा रहा है। आज दोपहर यानी गुरुवार से मार्ग बंद कर दिया जाएगा। केवल एम्बुलेंस ही इस रास्ते जा सकेगी। खाद्य आपूर्ति सहित अन्य काम के लिए वाया चकराता लोगों को मसूरी पहुंचना होगा।
देहरादून-मसूरी मार्ग पर कोल्हुखेत के पास सड़क का 60 मीटर हिस्सा टूट गया है। इससे वहां पर रास्ता संकरा हो गया। दो दिन से इसी कारण देहरादून मसूरी के बीच केवल छोटे वाहनों की आवाजाही ही हो पा रही थी। बुधवार को मामले को लेकर प्रशासन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग की बैठक हुई थी। तय किया गया कि पहाड़ का 3 मीटर हिस्सा काटकर सड़क बनाई जाएगी। आज दोपहर 3 बजे से सड़क बनाने का काम शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज अग्रवाल का कहना है कि कोल्हू खेत के पास सड़क बहुत संकरी हो गई है। पुश्ता बनाकर उसे ठीक करना संभव नहीं है। पहाड़ काटकर ही वहां पर सड़क को ठीक किया जा सकता है। गुरुवार से काम शुरू हो जाएगा।

ठीक होने लगेगा काफी वक़्त

कोल्हू खेत में जहां पर भारी बारिश के कारण परेशानी हुई है। इससे दो मीटर आगे तक सड़क पर दरार अाई है। इसको दोबारा से ठीक करने में कई महीने का टाइम लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *