बॉलीवुड अभिनेता सुशांत राजपूत की बहन श्वेता ने की देशवासियों से हाथ जोड़कर अपील
शब्द रथ न्यूज। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो जारी कर फैंस से अपील की है। कहा कि सभी सीबीआई जांच की मांग करें। सभी को एक साथ आगे आकर सीबीआई जांच की मांग के लिए आवाज उठानी होगी। तभी सुशांत की मौत की सच्चाई दुनिया के सामने आ सकेगी।
श्वेता ने वीडियो में कहा कि यह समय है जब सच्चाई की जीत हो और हमें न्याय मिले। हाथ जोड़कर अपील की कि कृपया हमारे परिवार की मदद करें यह बात सबके सामने लाने में कि आखिर मौत के पीछे की असली वजह क्या थी। यदि हमें न्याय नहीं मिला तो हमारा परिवार कभी शांति से नहीं रह पाएगा। सुशांत सिंह राजपूत मामले की सीबीआई जांच के लिए अपनी आवाज उठाईए और न्याय की मांग कीजिए।
