Wed. Apr 22nd, 2026

सैफ अली खान की लाडली सारा अली भी ड्रग्स रैकेट में, रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी को बताए 25 नाम

शब्द रथ न्यूज। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच के बाद खुले ड्रग्स रैकेट में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। ड्रग्स रैकेट चलाने के मामले में जेल जा चुकी सुशांत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने 25 लोगों के नाम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को बताए हैं। रिया ने बताया कि सैफ अली खान की अभिनेत्री बेटी सारा अली खान भी ड्रग्स रैकेट में शामिल है। ड्रग्स रैकेट में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और डिजायनर सिमोन खबांटा भी शामिल हैं। यह सभी ड्रग्स लेती हैं।
रिया के खुलासे के बाद एनसीबी की लिस्ट में 15 फिल्मी सितारों के साथ ही 25 ड्रग पेडलर्स के नाम हैं। ज्ञात हो कि रिया से पूछताछ के दौरान एनसीबी को उनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से पता चला है कि बॉलीवुड के ऐसे 20-25 अन्य सितारें हैं जो ड्रग्स खरीदते और इस्तेमाल करते हैं। इस खुलासे के बाद एनसीबी इन 20-25 फिल्मी सितारों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। इनको समन भेजा जाएगा। उसके बाद इनसे पूछताछ होगी। पूछताछ में और बड़े खुलासे होने पर बॉलीवुड में हंगामा बढ़ने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *