Sat. Jun 13th, 2026

25 वर्षीय सिपाही का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देख सनसनी फैल गई।

फंदे पर लटका मिला सिपाही का शव, पहुंची पुलिस तो उड़ गए होश Amroha News

अमरोहा। मंडी धनौरा थाने में तैनात 25 वर्षीय सिपाही का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देख सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर ही अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

यह है पूरा मामला

जिला मुजफ्फरनगर के गांव मोहम्मद मारन, थाना भोरा कला निवासी पंकज पुत्र नरेश का उसके कमरे में फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मोनिका यादव ने मौका मुआयना किया। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। साथी सिपाहियों के अनुसार पंकज की सोमवार की रात 12 से सुबह पांच बजे तक ड्यूटी थी। सिपाही थाने के समीप ही लक्ष्मण सिंह के मकान में सिपाही अतुल के साथ किराए पर कमरा लेकर रहता था। पंकज रात 11 बजे नुमाइश से अपने कमरे पर पहुंचा था। उसका साथी सिपाही अतुल सोमवार को ड्यूटी करने के बाद अपने किसी रिश्तेदार के यहां चला गया था। सुबह साढ़े 5 बजे कमरे पर लौटने पर सिपाही फांसी पर लटका मिला। इसके बाद थाने पर सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *