Tue. Apr 21st, 2026

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार

मुंबई: पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और कामयाबी मिली है। शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। कुंद्रा की गिरफ्तारी के लगभग 10 घंटे बाद क्राइम ब्रांच ने नेरुल इलाके से रयान थारप नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस केस में अब तक राज सहित 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम राज कुंद्रा को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। पुलिस ने वीडियो अपलोड करने वाले उमेश कामथ को भी गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *