Thu. Sep 3rd, 2026

शिव सेना सरकार का शर्मनाक कारनामा, कंगना रनौत का ऑफिस तोड़ा

मुंबई। कंगना रनौत के मुंबई पहुंचने से पहले ही बीएमसी के कर्मचारियों ने कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ शुरू कर दी है। कंगना रनौत आज दोपहर में मुंबई पहुंचने वाली हैं। कंगना रनौत का ये ऑफिस इसी साल जनवरी में 48 करोड़ की कीमत से बनकर तैयार हुआ है। बीएमसी के अनुसार कंगना का ऑफिस अवैध निर्माण है।
बीते दिनों मुंबई की तुलना पीओके से करने के चलते सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के सामने आए वीडियो में कंगना की तस्वीर को चप्पल मारते भी देखा गया है। साथ ही शिवसेना के प्रमुख नेता संजय राउत ने भी कंगना को मुंबई न आने की सलाह थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *