Sun. Apr 19th, 2026

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन, बिग बॉस 13 के रहे विजेता

बिग बॉस 13 के विजेता अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सिद्धार्थ महज 40 साल के ही थे। इस वक्त उनका शव कूपर अस्पताल में है और पंचनामा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कल रात वे दवाई लेकर सोए और सुबह नहीं उठे। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी का जाना माना नाम थे और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री को बडा शॉक लगा है।

सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में हुआ था। उनकी रुचि कभी भी मॉडलिंग और एक्टिंग में नहीं थी। सिद्धार्थ हमेशा से ही बिजनेस करना चाहते थे। अपने लुक्स की वजह से वो लोगों को आकर्षित करते थे। साल 2004 में एक बार मां के कहने पर सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सिद्धार्थ यहां बिना पोर्टफोलियो लिए पहुंच गए। जूरी ने सिद्धार्थ के लुक्स को देखकर ही उन्हें चुन लिया था।

टीवी सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ को घर-घर में पहचाना जाने लगा था। वह हाल ही शहनाज गिल के साथ ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *