Sat. Oct 17th, 2026

फिजियोथैरेपिस्ट ने फांसी लगाकर कर दी जान, सुसाइड नोट मिला

देहरादून। शहर के एक फिजियोथैरेपिस्ट ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में तनाव के कारण आत्महत्या की बात लिखी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान सुधीर चमोली पुत्र पुष्पानंद चमोली निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई। सुधीर लगभग 4 साल से नगर निगम के पास पटेल रोड पर उषा देवी थपलियाल के मकान में परिवार सहित किराए पर रहता था। वह फिजयोथेरिपी का काम करता था। वर्तमान में उसकी पत्नी बच्चों सहित मायके गयी हुई थी। पिछले 15 दिनों से सुधीर अकेला रह रहा था। रविवार को शाम मकान मालकिन उषा देवी ने देखा कि सुधीर के कमरे के बाहर अखबार पड़ा है। उषा देवी ने खिड़की से अंदर झांका तो सुधीर ने फाँसी लगा रखी थी और वह फंदे से झूल रहा था। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम के साथ ही सुधीर के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने के बाद सुधीर का शव पंखे से उतारकर 108 एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ। उसमें मानसिक तनाव में होने कारण सुसाइड करना लिखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *