Sat. Apr 18th, 2026

सुनील शर्मा की एक सुंदर रचना..चोर लुटेरों ने लूट ली जनता कोरोना की महामारी मैं!!!

सुनील शर्मा
गुरुग्राम, हरियाणा
—————————————

!!देवदूतों की लूट!!
—————————————

यो होगा धोखे का टाइम इस दुनियादारी मैं!!
चोर लुटेरों ने लूट ली जनता कोरोना की महामारी मैं!!!

यो बैरी करोना पड़ गया भारी इस दुनिया की मत मारी!
हस्पताल में जावण खातिर जनता की होगी लाचारी!
बैरी लूटे दोनों हाथों मरीज की सुपर दारी मैं!!
चोर लुटेरों ने लूट ली जनता कोरोना की महामारी मैं!!!

हल्की बीमारी मोटा नामा घर द्वार बेच करा बैनामा!
एक-एक किट की खातिर भाई देवदूत कर रहे बे माना!
इतना बड़ा खेल रहे हो देवदूतों की चोर बजारी मैं!!
चोर लुटेरों ने लूट ली जनता कोरोना कि महामारी मै!!!

जो कहते थे देवदूत वह आज लूट पर अड़े हुए!
इस झूठी दीवार पर देखो आज अडिग हैं खड़े हुए!
देखो कैसे मातम छाया इन फूलों की केसर क्यारी मैं!!
चोर लुटेरों ने लूट ली जनता कोरोना की महामारी मै!!!

कैसे बचेगा वतन बताओ भूखा प्राणी डोल रहा!
वतन के कुछ गद्दारों की पोल भी कैसे खोल रहा!
सुनील तू क्यों डोल रहा इस कोरोना की बीमारी में!!!
चोर लुटेरों ने लूट ली जनता कोरोना की महामारी मै!!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *