कवि सुरेश स्नेही को शहीदों को नमन करती रचना…बलिदान तुम्हारा वीर सपूतों, देश हमेशा याद करेगा..
सुरेश स्नेही
देहरादून, उत्तराखंड
—————————————-

पुलवामा में शहीद वीर सैनिकों, माटी के पुत्रों को प्रणाम व श्रद्धांजलि इस कविता के माध्यम से अर्पित करता हूँ।
शहीदों को नमन
———————————
बलिदान तुम्हारा वीर सपूतों,
देश हमेशा याद करेगा,
अमर रहेगा नाम तुम्हारा,
नव, चेतन, जोश सब में भरेगा।
जिस मां ने तुमको जन्म दिया,
उस मां को तुम पर गर्व रहेगा,
हो पूत सपूत पिता के तुम,
उनको तुम पर नाज रहेगा।
देश भक्ति का शंखनाद,
सरहद पर यूं ही गूंज उठेगा,
हुंकार, दहाड़ तुम्हारी सुनकर,
दुश्मन भी देख नतमस्तक होगा।
शहादत तुम्हारी करके नमन,
हर मानव मन में जोश भरेगा,
तटरक्षक बनकर तुम जैसा ही,
नव युवक देश की रक्षा करेगा।
जिस नारी का सिन्दूर थे तुम,
उस नारी का सम्मान बढ़ेगा,
जिन बच्चों के थे तुम साया,
उन बच्चों का ये दान रहेगा।
हो जन्म बार-बार इस धरती में,
जिसके कण में हर वीर मरेगा,
रक्त रंज करके सीमा पर,
देख तुम्हें दुश्मन भी डरेगा।
करूं नमन तुम्हें वीर शहीदों,
पुण्य तुम्हारा अमर रहेगा,
देश के चारों ओर सदैव,
हर घर में तिरंगें का मान बढे़गा।
————————————————
सर्वाधिकार सुरक्षित।
प्रकाशित…..21/02/2021
नोट: 1. उक्त रचना को कॉपी कर अपनी पुस्तक, पोर्टल, व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, ट्विटर व अन्य किसी माध्यम पर प्रकाशित करना दंडनीय अपराध है।
2. “शब्द रथ” न्यूज पोर्टल का लिंक आप शेयर कर सकते हैं।
