Sat. Sep 5th, 2026

सनसनीखेज खुलासा… मौत की रात सुशांत के साथ थी रिया चक्रवर्ती

शब्द रथ न्यूज। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। मुंबई भाजपा के सचिव विवेकानंद गुप्ता का दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत 13 जून की रात यानी मौत से पहले की रात अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से 13 को मिले थे। 14 जून को सुशांत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।
रिया चक्रवर्ती ने जांच अधिकारियों को अब तक बयान दिए हैं, उसके मुताबिक वह सुशांत से 8 जून के बाद नहीं मिलीं और न ही उसकी सुशांत से बात हुई। लेकिन, भाजपा नेता का दावा मामले को नई दिशा दे रहा है। दावे के अनुसार, विवेकानंद गुप्ता ने बताया है कि एक गवाह से उन्हें पता चला है कि सुशांत ने रिया को 13 जून की रात घर छोड़ा था।

रात 3 बजे थे दोनों साथ

गुप्ता के मुताबिक रिया और सुशांत को देर रात 3 बजे साथ में देखा गया था। 13 जून की रात को एक बड़े नेता का जन्मदिन था। एक और नेता ने ट्वीट किया था कि लॉकडाउन के बाद भी बड़ी पार्टी हो सकती है। इसका मतलब है उस मंत्री को पता है कि इस पार्टी में कौन-कौन आया था। गुप्ता ने यह भी कहा कि वो इस बात को लेकर सीबीआई के सामने बयान देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

सुशांत की बहन ने बताया इस बात को सच

सुशांत राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने गुप्ता के बयान को गेम चेंजर बताते हुए लिखा हैबकी यह पूरी तरह से एक सच्ची ब्रेकिंग न्यूज है, एक गेम चेंजर! एक चश्मदीद है जो पुष्टि कर सकता है कि भाई 13 जून की रात रिया चक्रवर्ती से मिले थे। 13 जून की रात आखिर ऐसा क्या हुआ था कि अगली सुबह भाई मृत पाए गए?’

कब होगा खुलासा सभी को इंतजार

14 जून को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर पाया गया था। 14 जून की दोपहर को जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर फैली तो पूरा देश हिल गया था। इस मामले की जांच जारी है। सीबीआई के साथ ही ईडी और एनसीबी भी मामले में छानबीन कर रहे हैं। ये हत्या थी या आत्महत्या, इस पर सस्पेंस अब भी बरकरार है। कब होगा खुलासा सभी को इसका इंतजार है??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *