Tue. Jun 2nd, 2026

अभिनेता सुशांत राजपूत मौत मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की हो सकती है गिरफ्तारी, थोड़ी देर में जारी होगा समन

शब्द रथ न्यूज। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में सीबीआई सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को थोड़ी देर में समन जारी करेगी। आज रिया की गिरफ्तारी हो सकती है, इसके कयास लगाए जा रहे हैं। साथ ही रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को भी समन जारी किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इन्हे आज पूछताछ के लिए उठाया जा सकता है।
सुशांत के परिवार ने उनकी मौत के लिए रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बनाया है। सीबीआई दो दिन से सुशांत के साथ रहने वाले उनके दोस्त सिद्धार्थ पीठानी, कर्मचारी दीपेश सावंत और कुक नीरज से पूछताछ कर रही है। सीबीआई की टीम तीनों को सुशांत के घर ले गई थी। पूरे दिन उनसे पूछताछ की गई। मौत का सीन क्रिएट किया गया। पूछताछ में तीनों के बयानों में सामंजस्य नहीं पाया गया। तीनों को रविवार को दोबारा सुशांत के घर ले जाया गया। पूछताछ की गई। अब सोमवार यानी आज रिया और उसके पिता को समन जारी किया जाएगा। सिद्धार्थ पिथानी को आज तीसरे दिन भी सीबीआई पूछताछ के लिए लाई है। उससे मुंबई के डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ की जा रही है। दूसरी तरफ सीबीआई की टीम वाटर स्टोन होटल पहुंची है। इस होटल में सुशांत दो महीने रहे थे। होटल मैनेजर से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *