Wed. Oct 28th, 2026

राजस्थान में उत्तराखंड के शिक्षकों को किया गया सम्मानित

-राजस्थान आवार्ड सामाजिक विकास संस्था व प्राण वायु पत्रिका ने आयोजित किया सम्मान समारोह

शब्द रथ न्यूज। राजस्थान आवार्ड सामाजिक विकास संस्था व प्राण वायु पत्रिका ने 17 राज्य के शिक्षकों को सम्मानित किया। संस्था के निर्माता व पत्रिका संपादक केके भारद्वाज ने 24 फरवरी को जयपुर राजस्थान में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में उत्तराखंड टिहरी से नन्दी बहुगुणा, सरोज बाला सेमवाल, बिसम्बरी भट्ट, मीना तिवारी, उत्तरकाशी से संगीता जोशी, हरिद्वार से अरविन्द चौहान, सीमा राठी, इंदु सैनी, प्रतिभा डोलका को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राजस्थान सरकार पूर्व मंत्री डॉ अरुण चतुवेदी, प्राणवायु पत्रिका के सम्पादक श्रीकृष्ण कांत भारद्वाज, बर्ड्स रेस्टोनेश के निर्माता अशोक शर्मा, मुख्य आयोजक जुगल किशोर शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता एसके शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *