लच्छी वाला में टोल टैक्स की वसूली हुई शुरू, लगा लंबा जाम
देहरादून (Dehradun)। लच्छीवाला ओवरब्रिज (lachchchiwala overbridge) के पास बने टोल टैक्स बैरियर में गुरुवार सुबह से टैक्स (Tex) की वसूली शुरू हो गई है। टोल प्लाजा पर फास्टैग (fastaig) बनाने और शुल्क वसूली को लेकर हाइवे पर पहले ही दिन वाहनों की लंबी कतारें लग गई। टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूली के कारण लगे जाम से डोईवाला (doiwala) से देहरादून जाने वाले कर्मचारी व छात्र-छात्राओं भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
