उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट ने 24 प्रस्तावों को दी मंजूरी
-उत्तराखंड सरकार की बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के 56,900 करोड़ के बजट पास हुआ। एक नई नगर पालिका और पांच नई नगर पचायतों के गठन को भी बैठक में मंजूरी मिली
देहरादून (dehradun)। उत्तराखंड सरकार की बुधवार शाम को सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में 56,900 करोड़ का बजट मंजूरी किया गया। इसके साथ एक नई नगर पालिका और पांच नई नगर पचायतों के गठन पर भी कैबिनेट में मुहर लगा दी। बैठक में 24 प्रस्ताव आए। कैबिनेट ने सभी को मंजूरी दे दी। बैठक में चमोली ग्लेशियर हादसे में मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
– एक नई नगर पालिका और 5 नगर पंचायतें बनाने को मंजूरी। गरुड़ नगर पालिका और रामपुर, इमलीखेड़ा, पटलीगुर्जर, ढंढेरा और नगला नगर पंचायत।
-चमोली ग्लेशियर हादसे में 204 लापता लोगों के परिजनों को 7-7 लाख रुपए दिए जाएंगे
-उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारियों को आवास भत्ता दिए जाने को मंजूरी
-ऊर्जा निगमों के एमडी व निदेशक पर इंदु कुमार पांडेय की रिपोर्ट के अनुसार होगा चयन।
-ऊर्जा के तीन निगमों के प्रबंध निदेशक की भर्ती नियमावली को मंजूरी
-हरकी पैड़ी से चंडी देवी रोपवे के लिए 149 करोड़ रुपए मंजूर
-आपदा से जुड़े वाद को पी डब्ल्यू डी को हस्तांतरित करने की मंजूरी
-वन टाइम सेटलमेंट को मंजूरी
-बजट सत्र के लिए राज्यपाल अभिभाषण को मंजूरी
-विद्युत में घरेलू , वाणिज्य, एलटी निजी नलकूप के उपभोक्ताओं को विलंब शुल्क होगा माफ, मिली मंजूरी
-अग्निशमन आपातकालीन सेवा कर्मचारी/अधिकारी नियमावली मंजूरी
-राजस्व (जमीन) के खातों में महिला खातेदार को सह खातेदार माना जायेगा

