Thu. Sep 3rd, 2026

रिटायरमेंट से पहले डॉ रमोला को सीएमओ पद से हटाया, डिमरी नए सीएमओ

देहरादून। डॉ बीसी रमोला को देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर डॉ अनूप डिमरी को सीएमओ बनाया गया है। शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। डॉ अनूप डिमरी को तत्काल पद संभालने को कहा गया है। वहीं, डॉ रमोला को ट्रांसफर कर गांधी नेत्र चिकित्सालय भेज दिया गया है।

डॉ रमोला का चार महीने बाद रिटायरमेंट है। ऐसे में उनको सीएमओ पद से हटाने की स्वास्थ्य विभाग में चर्चा रही। गौरतलब है कि वरिष्ठ फिजिशियन डॉ एनएस बिष्ट का डॉ रमोला से लंबे समय से विवाद चल रहा था। डॉ बिष्ट कई मामलों को लेकर रमोला का विरोध करते रहे। डॉ रमोला का कुछ समय पहले ही सीएमओ पद पर प्रमोशन हुआ था। उनको हटाए जाने के पीछे डॉ एनएस बिष्ट को वजह बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *