आरके सुधांशु का कद बढ़ाया, मिली खनन की अतिरिक्त जिम्मेदारी
देहरादून। शासन में आला अधिकारियों के विभागों में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। प्रमुख सचिव आनन्द बर्द्धन से खनन विभाग हटा दिया गया है। खनन की जिम्मेदारी आरके सुधांशु को दी गई है। सुधांशु को खनन की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। दोपहर में शासन ने इसके भी जारी कर दिए गए हैं।
शासन ने दो पीसीएस अधिकारियों को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। प्रशान्त कुमार आर्य को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि, पीसीएस कमलेश मेहता को उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।
