Thu. Aug 6th, 2026

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: धामी का दावा… भाजपा जीतेगी 60 से अधिक सीटें

-मतदाताओं में जिस तरह का उत्साह दिखा है, भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर धन्यवाद किया। 

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बना रही है। वह आश्वस्त हैं, अबकी बार भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतेगी।

मतदान के बाद कांग्रेस के जश्न मनाने से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस किस बात का जश्न मना रही है। मतदाताओं में जिस तरह का उत्साह दिखा है, भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *