Tue. Oct 6th, 2026

उत्तराखंड भाजपा: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश कल करेंगे नामांकन

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) देहरादून। उत्तराखंड से भाजपा के राज्य सभा प्रत्याशी दिनेश कल यानी मंगलवार को नामांकन करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद जताई है।

भट्ट ने कहा कि आर्य, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। हमारे जिलाध्यक्ष रहे हैं। संगठन में बहुत लंबे समय से शानदार काम रहे हैं। उन्होंने नेतृत्व के निर्णय को बहुत अच्छा और कार्यकर्ताओं के मन का बताते हुए कहा कि समूचे राज्य, खास तौर पर पूरे कुमाऊं क्षेत्र में पार्टी की मजबूती में उनका बहुत बड़ा योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *