Wed. Jun 3rd, 2026

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली एम्स के भर्ती, कोरोना संक्रमित हैं मुख्यमंत्री

देहरादून (dehradun)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Uttrakhand CM trivendra Singh rawat) को दून अस्पताल (Doon hospital) से दिल्ली एम्स (aims dehli) के लिए रैफर किया गया है। अब उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया जाएगा। निमोनिया के कारण उन्हें देहरादून से दिल्ली शिफ्ट गया है। मुख्यमंत्री कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।
गौरतलब है कि रविवार को उन्हें बुखार के चलते दून अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में उनके फेफड़ों में संक्रमण पाया गया था। इस पर उन्हें देहरादून के दून हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया था। अब निमोनिया की पुष्टि होने पर उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *