Tue. Jun 2nd, 2026

गुरुद्वारा सिंह सभा की नई कमेटी मेयर सुनील उनियाल गामा से मिली, रखी समस्या

देहरादून (dehradun)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (gurudwara Shri guru Singh Sabha) की नई कमेटी ने प्रधान गुरबख्श सिंह राजन (Pradhan gurubakhsh Singh Rajan) के नेत्तृत्व में मेयर सुनील उनियाल गामा (Meyer Sunil uniyal Gama) से सोमवार को शिष्टाचार भेंट की।
जनरल सेक्रेटरी गुलज़ार सिंह (secretary guljar Singh) ने मेयर से अनुरोध किया कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सामने से एम्बुलेंस के आने-जाने के लिये थोड़ा रास्ता खोल दिया जाये ताकि डेडबॉडी को गुरुद्वारा साहिब के सन्मुख माथा टिकवाया जा सके व एमरजेंसी में वहां से जा सके। उसका कण्ट्रोल गुरद्वारा साहिब के पास ही रहे ताकि वह आम रास्ता न बन जाये। मेयर सुनील उनियाल गामा ने नई कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि रास्ते की समस्या सुलझा दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान गुरबख्श सिंह राजन, जनरल सेक्रेटरी गुलज़ार सिंह, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी, देविंदर सिंह भसीन, गगनदीप सिंह, दलबीर सिंह कलेर आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *