Tue. Jun 2nd, 2026

भगत सिंह कोश्यारी बने महाराष्ट्र के राज्यपाल, उत्तराखंड के मुख्यमन्त्री भी रहे कोश्यारी

देहरादून, 1 सितम्बर: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले सी विद्यासागर राव महाराष्ट्र के राज्यपाल थे, जिनका कार्यकाल 30 अगस्त 2019 को समाप्त हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को भगत सिंह कोश्यारी की नियुक्ति की।
भगत सिंह कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित नामती चेताबागड़ गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रराम्भिक शिक्षा अल्मोड़ा में पूरी की उसके बाद उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से अंग्रेज साहित्य में आचार्य की उपाधि प्राप्त की। कोश्यारी उत्तराखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद नित्यानंद स्वामी के बाद भाजपा की अंतरिम सरकार के दौरान राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री बनाए गए थे। कोश्यारी 2001 से 2002 तक मुख्यमन्त्री रहे। उसके बाद 2002 से 2007 तक उत्तराखंड विधानसभा में नेता विपक्ष रहे। वर्ष 2008 से 2014 तक वे उत्तराखंड से राज्यससभा के सदस्य रहे। 1977 के आपातकाल के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। वहीँ, कोश्यारी के राज्यपाल बनाए उत्तराखंड के मुख्यमन्त्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा है कि भगत सिंह कोश्यारी भाजपा को उत्तराखंड राज्य में स्थापित करने वाले नेताओं में शुमार हैं। उनक पूरा जीवन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और पार्टी को समर्पित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *