वाजा इंडिया की इकाई अब बंगलुरु में भी, मगलुरु नरसिम्हन बने अध्यक्ष
राष्ट्रीय महासचिव शिवेन्द्र द्विवेदी ने की पदाधिकारियों की घोषणा
देहरादून: साहित्यकारों और पत्रकारों के साझा संगठन राइटर्स एन्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन “वाजा इंडिया” ने बैंगलुरु में भी आगाज कर दिया है। वाजा इंडिया के राष्ट्रीय महामन्त्री शिवेन्द्र द्विवेदी ने बैंगलुरु इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की। इसके साथ ही बैंगलुरु में इकाई ने विधिवत काम शुरू कर दिया है।
बैंगलुरु इकाई का उदघाटन समारोह बनशंकरी के श्रीरंगा अपार्टमेंट में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शिवेन्द्र द्विवेदी और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बैंगलोर इकाई के नव मनोनीत पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की और मनोनयन पत्र सौंपा। द्विवेदी नेकहा कि वाजा इंडिया राष्ट्रीय एकीकरण व विभिन्न भाषा साहित्य के विकास की दृष्टि से देश लेखकों-पत्रकारों का प्रथम साझा मंच है, जिसकी इकाइयां देशभर के पन्द्रह से अधिक राज्यों में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि यदि लेखक एवं पत्रकार एकजुट होकर राष्ट्र व समाज के सकारात्मक बदलाव की दिशा में काम करें तो भारत एक बौद्धिक क्रांति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। बंगलुरु में जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई, उनमें अध्यक्ष-मगलूरू नरसिम्हन, उपाध्यक्ष- मधुकर राव लारोकर, महासचिव-लता चौहान, संगठन सचिव-अजय यादव, सह सचिव- चिलूका पुष्पलता व अनिता कर्पूर और कोषाध्यक्ष श्रीलता शामिल है। कार्यक्रम में हिन्दी काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद के अध्यक्ष जगदीश बारोना ने एसोसियेशन की प्रशंशा करते हुये बैंगलुरू इकाई के उज्जवल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व राही ने मैथिली भाषा में माँ की वंदना की। चिलूका पुष्पलता ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रथम सत्र का धन्यवाद अर्पण श्रीराज टेकडीवाल ने किया। दूसरे सत्र का धन्यवाद अर्पण गजे सिंह ने किया। वाजा इंडिया बैंगलुरू इकाई की महासचिव लता चौहान ने कहा कि एसोसियेशन बैंगलुरू में सभी भाषा के लेखकों-पत्रकारों को साथ लेकर आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंगलुरू शहर के जाने-माने मंच कवि सुनील जैन तरुण और संचालन अनिता कर्पूरजी ने किया। अवसर पर विशेष रूप से साहित्यकार विभा श्रीवास्तव, लोक साहित्य की पहचान माया, राही जी, इन्दु कान्त, सैनी परिवार, रियाज खान, सादिक, सुधा दीक्षित, सोनिका अली, अंजुमन और डा रामकली आदि मौजूद रहे।
